( Raghav Chadha Biography in Hindi, politician, age, father, family, networth, biography, education, house, wife ) राघव चड्ढा का जीवन परिचय, पॉलिटिशियन, बायोग्राफी, वाइफ, उम्र, फादर, फॅमिली, नेटवर्थ, एजुकेशन
राजनेता तो देश में आते जाते रहते हैं मगर कम ही ऐसे हैं जो कम समय या यू कहे सही समय पर वो सब कुछ पा लेते हैं जो शायद दुसरे को वक़्त लगता है। आज हम इस EkJivani में एक यंग पॉलिटिशियन की बात करने जा रहे हैं जो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट भी है उनका नाम है राघव चड्ढा। राजनीति मे आना फिर सांसद और सबसे अहम फिल्म स्टार परिणीति चोपड़ा से उनका विवाह।
राघव चड्ढा का जीवन परिचय ( Raghav Chadha Biography in Hindi )
11 नवम्बर 1988 को दिल्ली में जन्मे राघव चड्ढा की प्रारंभिक शिक्षा राजधानी शहर के मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड से प्राप्त की । स्कूलिंग समाप्त करने के बाद इन्होने स्नातक की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से पूरी की। फिर राघव ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई की पूरी की। उसके बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए राघव चड्ढा लंदन चले गये और वहां के प्रतिष्ठित संस्थान लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से एमबीए किया। पढ़ाई समाप्त होने के बाद उन्होंने अकाउंटेंसी फर्मों में नौकरी भी की।

राघव चड्ढा का राजनीती कैरियर (Raghav Chadha Political Career)
अन्ना हजारे के आंदोलन ने देश को कई शूरमा दिए उनमें से एक हैं राघव चड्ढा। 2011, इंडिया अगेंस्ट करप्शन अर्थात भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन। वहीं इनको अऱविंद केजरीवाल भी मिले। फिर बाद में इन सबकी पार्टी AAP का गठन हुआ और ये सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने। 2015 के दिल्ली विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर सरकार बनायीं जहां राघव चड्ढा को AAP का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2019 के लोकसभा चुनाव में राघव चड्ढा ने दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा मगर यहाँ उन्हें मुँह की खानी पड़ी और वोटो के भारी अंतर से हार गए और उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने भारी मतों से जीत हासिल की।
फिर 2020 में दिल्ली विधान सभा का चुनाव आया। दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए इन्होने अपनी दावेदारी राजेंद्र नगर से पेश की और वहां से चुनाव लड़ा इस बार इन्होने भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से हराया और विधायक बन गए। मंत्रिमंडल गठन के साथ इन्हे मंत्री पद भी मिला दिल्ली सरकार में जल विभाग। उसके बाद उन्हें 2020 में पंजाब विधान सभा चुनाव के लिए AAP पंजाब का सह-प्रभारी भी नियुक्त किया गया।
लोकसभा फिर विधान सभा, अब बारी आयी राज्यसभा की। पंजाब से राज्यसभा सदस्यों के पद के लिए AAP द्वारा राघव चड्ढा को नामित किया गया था। बिना किसी विरोध के वो सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद चुन लिए गए।
राघव चड्डा शादी (Raghav Chadha Marriage)
राघव चड्डा की शादी सिनेमा जगत की स्टार और जवा दिलों की धड़कन परिणीति चोपड़ा से आखिरकार उदयपुर के लीला पैलेस में संपन्न हुआ। दोनों परिणय सूत्र में बंध गए, इस मौके पर बड़ी बड़ी हस्ती मौजूद रही और दोनों वर वधू को आशीर्वाद दिया।

राघव चड्डा नेटवर्थ ( Raghav Chadha Networth )
ऐसे तो किसी राजनेता के सम्पति का अंदाज़ा लगा पाना मुश्किल सा है मगर राघव चड्डा द्वारा दिए गये इलेक्शन कमिशन को डिक्लेरेशन के अनुसार उनके पास साठ से सत्तर लाख की प्रॉपर्टी है और एक स्विफ्ट डिजायर अलग से। अगर इसे थोड़ा बढ़ा दिया जाए इस तीन साल के दौरान तो अनुमानतः उनकी सम्पति करोड़ जरूर हो गए होंगे मगर 24 सितम्बर 2023 को सिनेमा जगत की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से उनके लक्सरी विवाह बजट को देखा जाए तो यह कुछ भी नहीं।
राघव चड्डा अवार्ड्स
- स्टाइलिश पॉलिटिशन ऑफ़ द ईयर 2021 जिसे बीजेपी नेता मेनका गाँधी ने एक प्रोग्राम में इस अवार्ड को दे कर सम्मानित किया
- Young & Inspirational Leader जिसे हरियाणा गवर्नर द्वारा दिया गया।
Conclusion
इस लेख में हमने राघव चड्ढा की जीवनी के बारे में जानकारी साझा की, यहाँ हमनें उनकी जीवनी, कौन है, शादी, बायोग्राफी, उम्र, कमाई, सम्पति, नेटवर्थ के बारे में बताया है. (Raghav Chadha Biography in Hindi, bio, wife, income, age, networth, politician) आशा है आप सभी को ये पसंद आयी होगी। कमेंट में जरूर बतायें।
FAQs
Q- Raghav chadha कौन है?
Ans- राघव चड्ढा एक यंग पॉलिटिशियन (Politician) है।
Q- उनके पिता का क्या नाम है?
Ans- सुनील चड्ढा
Q- राघव की सैलरी कितनी है?
Ans- 2 लाख से अधिक है
Q- क्या राघव चड्डा की गर्लफ्रेंड है?
Ans- इनकी सिने स्टार परिणीति चोपड़ा से शादी हो गयी है
Q- राघव चड्ढा की जन्मतिथि क्या है?
Ans- 11 नवंबर 1988
Q- राघव चड्ढा का जन्म कहाँ हुआ था?
Ans- दिल्ली, भारत
Q- राघव चड्ढा की शैक्षिक पृष्ठभूमि क्या है?
Ans- दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंसी
Q- राघव चड्ढा किस लिए जाने जाते हैं?
Ans- राजनीती
Q- राघव चड्ढा किस राजनीतिक दल से संबंधित हैं?
Ans- आम आदमी पार्टी (आप)
Q- क्या राघव चड्ढा किसी राजनीतिक पद पर रहे हैं?
Ans- राज्य सभा सांसद हैं
Q- क्या राघव चड्ढा शादीशुदा हैं?
Ans- जी हां, उन्होंने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी की है।